Tuesday, October 20th, 2026

कोवैक्सीन के फर्स्ट फेज के ट्रायल का नतीजा, कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं

नई दिल्ली
भारत में कोरोना के दो टीकों को आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंजूरी मिली है। ये हैं कोविशील्ड और कोवैक्सीन। इनमें से कोवैक्सीन को भारत बोयोटेक ने बनाया है और यह पूरी तरह स्वदेशी टीका है लेकिन देशभर में लोग इस टीके को लेने से डर रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मी भी इस टीके के प्रभाव को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि, भारत में बनी इस वैक्सीन को लेकर अब एक खुशखबरी आई है।

कोवैक्सीन के पहले चरण के नतीजों को मशहूर मेडिकल में छापा गया है जिसके मुताबिक, इस वैक्सीन ने किसी भी गंभीर दुष्प्रभाव के बिना प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बढ़ाया है।  बताया गया कि कोवैक्सीन से होने वाली परेशानियों में पहले नंबर पर इंजेक्शन की जगह होने वाला दर्द, फिर सरदर्द और बुखार,थकान शामिल थे।भारत बायोटेक की जॉइनिंंग डायरेक्टर सुचित्रा एल्ला ने इस मौके पर कहा है कि कोवैक्सीन भारत की ऐसी पहली वैक्सीन है जिसका डेटा लांसेट में छपा है।  अध्ययन में कहा गया है कि "BBV152 कोड नाम की वैक्सीन सभी डोज ग्रुप में अच्छे से सहन की गई। इसमें टीके से संबंधित कोई गंभीर घटना भी सामने नहीं आई।"
 

 

#कोवैक्सीन के फर्स्ट फेज

Source : Agency

पाठको की राय